Friday, 13 January 2017

10 January 2017(Tuesday)



1.केंद्र के साथ मलयेशिया का हाथ
• मलेशिया और भारत के बीच कुआलालंपुर की तर्ज पर राजधानी नई दिल्ली के द्वारका में प्रस्तावित नए सम्मेलन स्थल के निर्माण करने और राजस्थान में कुछ बड़ी सड़क परियोजनाओं के निर्माण एवं निवेश को लेकर बातचीत चल रही है।यह जानकारी यहां 14वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने आए मलयेशिया के स्वास्य मंत्री दातो सिरी एस. सुब्रमण्यम ने दी।
• उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलयेशिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नजीब रजाक से कुआलालंपुर कन्वेशन सेंटर की तर्ज में नई दिल्ली में एक नए सम्मेलन स्थल के निर्माण को लेकर र्चचा हुई थी। दोनों सरकारों के बीच उस पर लगातार बातचीत चल रही है।
 • रविवार को मोदी के साथ उनकी एवं मलयेशिया के प्रधानमंत्री रजाक के ढांचागत विकास पर विशेष दूत दातो सिरी यू सामी वेलु की बैठक में भी इस बारे में बात हुई है। सुब्रमण्यम ने बताया कि राजस्थान सरकार के साथ भी वहां एक बड़ी सड़क परियोजना को लेकर बातचीत जारी है।
• इस प्रकार से मलयेशिया भारत में ढांचागत परियोजनाओं के विकास में भागीदारी करने का इच्छुक है। मलयेशिया में भारतीय नागरिकों के लिए आगमन पर वीसा सुविधा के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों के लिए आगमन पर वीसा की सुविधा के बजाय ई-वीसा सुविधा सुलभ कराने के हक में है।
2. पुर्तगाली पीएम को प्रवासी भारतीय सम्मान
• राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गोवा मूल के पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा सहित 30 नामचीन हस्तियों को प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड से नवाजा। सोमवार को बेंगलुरु में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान उन्होंने ये पुरस्कार प्रदान किए।
• इस अवसर पर उन्होंने अमेरिका की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल और ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल को भी प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया।
• राष्ट्रपति मुखर्जी ने सबसे पहले पुर्तगाली पीएम को प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद निशा देसाई बिस्वाल को इस अवार्ड से नवाजा। दोनों को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
• अमेरिका के जिन अन्य प्रवासी भारतीयों को यह अवार्ड प्रदान किया गया, उनमें हरिबाबू बिंदल, संपत कुमार सिदरांपा शिवांगी, महेश मेहता, रमेश शाह और भारत हरिदास बरई प्रमुख रहे। ब्रिटेन से प्रीति पटेल के अलावा यूरोपीय संसद की सदस्य नीना गिल को भी प्रवासी भारतीय सम्मान दिया गया।
• पुरस्कृत होने वालों में यूएई स्थित एनआरआइ वासुदेव श्यामदास श्रफ भी शामिल रहे। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इजरायल में रहने वाले एनआरआइ प्रो. लाएल एंसन ई बेस्ट को प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड दिया गया।
• कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए जापान के एनआरआइ संदीप कुमार टैगोर को सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सऊदी अरब में सक्रिय एनआरआइ जीनत मशर्रत जाफरी को पुरस्कार दिया गया।
3. नोटबंदी के बावजूद राजस्व संग्रह में वृधि
• मोदी सरकार ने नोटबंदी के चलते अर्थव्यवस्था पर आसन्न मंदी के संकट की चिंताओं को खारिज किया है। केंद्र ने इस संबंध में चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों खासकर नवंबर और दिसंबर में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष करों में वृद्धि के आंकड़े पेशकर मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र पर इसके प्रतिकूल असर की संभावना नकार दी है।
• मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान दिसंबर में उत्पाद शुल्क में उछाल से अप्रत्यक्ष करों में 14.2 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह मैन्यूफैक्चरिंग की बेहतर स्थिति को दर्शाता है। वहीं प्रत्यक्ष करों और राज्यों में वैट के संग्रह में भी अच्छी खासी वृद्धि हुई है।
• वित्त मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पिछले हफ्ते ही केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए राष्ट्रीय आय के पूर्वानुमान जारी किए। इसमें आर्थिक विकास दर बीते वित्त वर्ष के 7.6 से घटकर 7.1 फीसद रहने की बात कही गई है।
• इसी तरह मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष के 9.3 से गिरकर 7.4 फीसद पर आने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसमें नोटबंदी के बाद के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
 • पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह सहित कई विशेषज्ञ भी यह कह रहे हैं कि आठ नवंबर को नोटबंदी संबंधी मोदी सरकार के फैसले से चालू वित्त वर्ष में विकास दर का आंकड़ा दो फीसद तक नीचे आ सकता है। कई क्षेत्रों में गतिविधियां सुस्त पड़ने के चलते नौकरियां जाने की खबरें भी आने लगी हैं।
• जेटली ने कहा,नोटबंदी के बाद नौकरियां जाने संबंधी खबरें सुनी-सुनाई बातों पर आधारित हैं। विकास दर का आंकड़े के साथ ऐसा नहीं है। सांख्यिकी और कर संबंधी आंकड़े वास्तविक हैं। यह पैसा सिस्टम में आया है। उन्होंने मंदी की आशंका को निर्मूल साबित करने के लिए राजस्व संग्रह विशेषकर केंद्र के प्रत्यक्ष व परोक्ष करों तथा रायों के वैट संग्रह में वृद्धि का हवाला दिया है।
• जेटली ने कहा, चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में प्रत्यक्ष व परोक्ष कर संग्रह में काफी वृद्धि हुई है। नवंबर में भी कर संग्रह बढ़ा है। नवंबर व दिसंबर में करेंसी की कमी के चलते इन दोनों माह के आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण हैं। सुशासित राज्यों में नवंबर में वैट संग्रह में खासी वृद्धि हुई है।
• दिसंबर में उत्पाद शुल्क में 31.6 फीसद, सेवा कर संग्रह 12.4 फीसद बढ़ा है। वैसे, सोना आयात घटने से आयात शुल्क में 6.3 फीसद की गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर के दौरान अप्रत्यक्ष कर संग्रह 25 फीसद बढ़कर 6.30 लाख करोड़ हो गया है। यह बजट अनुमानों का 81 प्रतिशत है।
• इसी अवधि में प्रत्यक्ष करों का शुद्ध संग्रह 12.01 फीसद बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रहा है। प्रत्यक्ष करों के बजट लक्ष्य का 65.3 प्रतिशत संग्रह हो चुका है।
• अप्रत्यक्ष करों में वृद्धि : इस वित्त वर्ष के दौरान दिसंबर में उत्पाद शुल्क संग्रह 31.6 फीसद बढ़कर 36,000 करोड़ रहा है। वहीं सेवा कर संग्रह 12.4 फीसद की वृद्धि के साथ 23,000 करोड़ हो गया। कुल परोक्ष करों का संग्रह 14.2 प्रतिशत बढ़कर 76,000 करोड़ रुपये हो गया है।
• प्रत्यक्ष कर संग्रह भी बढ़ा : चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर के दौरान कॉरपोरेट टैक्स में 10.7 फीसद सकल वृद्धि हुई है। व्यक्तिगत आयकर में 21.7 फीसद की वृद्धि हुई है। रिफंड समाहित करने के बाद कॉरपोरेट कर संग्रह में 4.4 तथा आयकर में 24.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
• चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर के दौरान कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी हुए हैं। पिछले साल समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।
• वित्त मंत्री ने दिए आंकड़े
• अप्रैल-दिसंबर के बीच प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.01 फीसदी बढ़ा
• अप्रत्यक्ष कर बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 25 फीसदी बढ़ा
• केंद्र सरकार को 6.3 लाख करोड़ रुपये की आय हुई
• उत्पाद शुल्क में 43 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की गई
• 2.79 लाख करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी वसूली गई
• सर्विस टैक्स 23.9 फीसद बढ़कर 1.83 लाख करोड़ पर पहुंचा
• सीमाशुल्क 4.1 फीसद बढ़कर 1.67 लाख करोड़ के स्तर पर
4. देसी तोप में अब ‘यूक्रेन’ की तकनीक
• कानपुर में बनने वाली देसी तोप में अब ‘यूक्रेन’ की तकनीक होगी। फील्ड गन फैक्ट्री में करीब तीन हजार टन की क्षमता वाली ‘फोर्जिग प्रेस’ मशीन लगाने के लिए रक्षा मंत्रलय ने सहमति दी है।
• 41 आर्डिनेंस फैक्टियों में फील्डगन देश की पहली ऐसी फैक्ट्री होगी, जहां इतनी ताकतवर मशीन स्थापित होने जा रही है। फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन ने यूक्रेन की ‘एनकेएमजेड’ कंपनी को डिमांड ऑर्डर भेजने की तैयारी कर ली है।
• वर्ष 1980 में फील्ड गन फैक्ट्री (एफजीएफ) में 500 टन क्षमता की ‘फोर्जिग प्रेस’ मशीन लगी थी। यह मशीन पुरानी हो चुकी है, अब इससे आधुनिक जमाने की तोप की बैरल बनाने में असुविधा हो रही है।
• तीन महीने पहले फील्ड गन फैक्ट्री ने तीन हजार टन क्षमता वाली हाइड्रोलिक फोर्जिग प्रेस का प्रस्ताव आयुध निर्माणी बोर्ड को भेजा था।
5. कलवरी श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी खांदेरी का जलावतरण
• कलवरी श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी खांदेरी का जलावतरण 12 जनवरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राय मंत्री सुभाष भामरे जलावतरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
• जलावतरण में पनडुब्बी उस पंटून से अलग होगी, जिस पर इसे तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसकी अंतिम सेटिंग तैरने लगेगी। भारत दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल है, जो परंपरागत पनडुब्बियों का निर्माण करते हैं।
• भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 75 के तहत एमडीएल में फ्रांस के मैसर्स डीसीएनएस के साथ मिलकर छह पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है।
• इस श्रृंखला (कलवरी) की पहली पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण पूरा हो र हा है और इसे जल्द ही नौसेना में शामिल किया जाएगा।
6. पाकिस्तान ने पहली बार पनडुब्बी से दागी क्रूज मिसाइल
• पाकिस्तान ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल के पहले सफल परीक्षण का दावा किया है। परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम बाबर-3 की मारक क्षमता 450 किलोमीटर बताई गई है। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हिन्दू महासागर में अज्ञात स्थल से इसका परीक्षण किया गया। मिसाइल को पानी के नीचे गतिमान प्लेटफॉर्म से छोड़ा गया और उसने सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदा।
• बीते दिसंबर में पाकिस्तान ने जमीन से दागी जाने वाली क्रूज मिसाइल बाबर-2 का सफल परीक्षण किया गया था।
• बयान के अनुसार पानी के अंदर ही नियंत्रित प्रणोदन, उन्नत मार्गदर्शन, नौवहन विशेषता समेत कई अत्याधुनिक प्रोद्यौगिकी से बाबर-3 लैस है। दुश्मन के रडार और वायु रक्षा प्रणाली से बच निकलने की क्षमता भी इस मिसाइल में है।
• बाबर-3 जमीन पर हमला करने के लिए विभिन्न प्रकार के भारों को ले जाने में सक्षम है और यह परमाणु हमले की स्थिति में पलटवार करने की पाकिस्तान की ताकत को भरोसेमंद क्षमता प्रदान करती है।
• प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसके सफल परीक्षण पर देश और सेना को बधाई दी है। उनके कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि बाबर-3 का सफल परीक्षण पाकिस्तान की प्रौद्योगिकी तरक्की और आत्मनिर्भरता का परिचायक है।
• पाकिस्तान हमेशा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की नीति पर चलता है और यह परीक्षण भरोसेमंद न्यूनतम प्रतिरोध की नीति की दिशा में एक कदम है।
7. ताइवान से बढ़ती करीबी पर चीन ने अमेरिका को चेताया
• चीन ने ताइवान से नजदीकी बढ़ाने को लेकर अमेरिका को चेताया है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि यदि अमेरिका ‘वन चाइना पॉलिसी’ खत्म करता है तो चीन इसका बदला लेगा। दूसरी ओर, चीन की इस पॉलिसी को ठेंगा दिखाते हुए अमेरिका पहुंचीं ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन से टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज और गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मुलाकात की।
• इन लोगों ने अमेरिका और ताइवान के बीच व्यापार बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। इस मुलाकात से भड़के चीन ने चीन-अमेरिका संबंधों पर असर पड़ने की चेतावनी दी है। क्रूज और एबॉट अमेरिका में सत्तारूढ़ होने वाली रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने चीन की चेतावनी की अनदेखी करते हुए साई से मुलाकात की है। 20 जनवरी को ट्रंप और साई की मुलाकात की भी संभावना है।
• इससे पहले राष्ट्रपति चुने जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप से साई की टेलीफोन पर बात हुई थी। इस पर चीन ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी। कहा था कि ताइवान चीन का हिस्सा है, उससे कोई देश स्वतंत्र रूप से संबंध नहीं रख सकता। ताइवान एक स्वायत्तशासी द्वीप है लेकिन चीन ने ताकत के बल पर उसकी स्वतंत्रता बाधित कर रखी है।
• क्रूज ने बताया कि ताइवानी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में दोनों देशों के बीच सहयोग का स्तर बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके तहत हथियारों की बिक्री समेत कई तरह के व्यापार और संपर्क को बढ़ाया जाएगा। इसमें दोनों देशों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
• गवर्नर एबॉट ने एक अलग बयान जारी करके कहा है कि ताइवान और टेक्सास के बीच ऊर्जा और कारोबार को बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके विस्तार की योजना को क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया। इस सीनेटर क्रूज को चीनी दूतावास की तरफ से एक पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि वह राष्ट्रपति साई से मुलाकात न करें और वन चाइना पॉलिसी का सम्मान करें।
8. देश के पहले अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज की शुरुआत
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गिफ्टी सिटी के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में सोमवार को देश के पहले अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज ‘‘इंडिया आईएनएक्स’ का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि इससे भारतीय कंपनियां विदेशी कंपनियों के साथ बराबरी के मंच पर सामना कर सकेंगी।इंडिया आईएनएक्स बंबई शेयर बाजार की अनुषंगी कंपनी है।
• इस एक्सचेंज दुनिया की सबसे आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी वाला खरीद-फरोख्त का मंच स्थापित है। इस मंच पर आर्डर आने और उसके निस्तारण में सिर्फ 0.4 माइक्रो सेकेंड का समय लगेगा। एक माइक्रो सेकेंड एक सेकेंड के दस लाखवें हिस्से के बराबर होता है।
• यह एक्सचेंज एक दिन में 24 में 22 घंटे काम करेगा, जिससे इसमें अंतरराष्ट्रीय निवेशक और एनआरआई दुनिया में कहीं से भी खरीद-फरोख्त कर सकेंगे।आईएनएक्स शुरुआत में इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, जिंस डेरिवेटिव्स (इंडेक्स और स्टॉक सहित) में काम करेगा।
• बाद में इसकी योजना डिपाजिटरी रिसीट्स तथा बांड शुरू करने की है। मोदी ने डिजिटल तरीके से घंटा बजाकर एक्सचेंज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय वित्तीय क्षेत्र के लिए एक यादगार लम्हा है। मोदी ने कहा, ‘‘गिफ्ट सिटी के लिए मेरी सोच कहीं बड़ी है।
• मुझे लगता है कि अगले दस साल में गिफ्ट सिटी दुनिया में ट्रेड किए जाने वाले कम से कम कुछ उत्पादों का मूल्य तय करने वाला होगा। चाहे यह करेंसी में हो या जिंस में, शेयर में या ब्याज दर डेरिवेटिव्स अथवा अन्य वित्तीय उत्पादों में।
9. शहरों में स्मॉग से लड़ने के लिए नया सिल्वर उत्प्रेरक
• हवा को स्वच्छ बनाने के लिए वैज्ञानिक सिल्वर का एक ऐसा उत्प्रेरक बना रहे हैं, जो विषैली कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक पदार्थो को ऐसे तत्वों में बदल सकता है, जो नुकसान न पहुंचाते हों। यह कदम नई दिल्ली और पेइचिंग जैसे शहरों में स्मॉग से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है।
• कमरे के तापमान पर भी कारगर : नैनो संरचना वाला यह उत्प्रेरक कमरे के तापमान पर भी कारगर साबित हो सकता है और इसका इस्तेमाल वायु-संचालन (वेंटीलेशन) में एक फिल्टर की तरह किया जा सकता है।
• खर्च 10वां हिस्सा : रूस स्थित ‘‘तोम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी’ की ‘‘लेबोरेट्री ऑफ कैटेलेटिक रिसर्च’ में वरिष्ठ शोधकर्ता ग्रेगरी मेमोन्तोव ने कहा, ‘‘गोल्ड, प्लेटिनम और पैलेडियम जैसी कीमती धातुओं के कणों से बने अन्य उत्पेरकों की तुलना में सिल्वर से बने उत्प्रेरकों का अध्ययन कम हुआ है।’
• उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि वे भी हानिकारक वाष्पशील पदार्थो के ऑक्सीकरण में उतने ही प्रभावी साबित हो सकते हैं और इनका खर्च भी 10वां हिस्सा होगा।’
• ‘‘जेल-एसबीए-15’ का निर्माण किया : शोधकर्ताओं ने एक विशेष किस्म के सिलिका ‘‘जेल-एसबीए-15’ का निर्माण किया है, जिसमें 6 से 10 नैनोमीटर व्यास की सिल्वर ऑक्साइड की नैनोट्यूब हैं। मैमोन्तोव ने कहा, ‘‘हर नैनोट्यूब का इस्तेमाल नैनोस्केल रिएक्टर की तरह किया जाता है। इसके अंदर हम तीन नैनोमीटर से भी छोटे सिल्वर कणों और सीरियम ऑक्साइड के निर्माण का काम करते हैं।’
• उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद कणों से युक्त हर नैनोट्यूब उत्प्रेरक बन जाती है।नैनो ट्यूबों के बीच वितरित करना : हमारा काम कणों को नैनो ट्यूबों के बीच वितरित करना और उनके बीच विशेष संपकरे का प्रबंधन करना है। इससे हानिकारक पदार्थो के ऑक्सीकरण की प्रक्रि या में उच्च उत्प्रेरक हो सकेगा।’
• उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा माना जाता है कि पॉउडर या दानों के रूप में प्राप्त किए गए उत्प्रेरक घरों, दफ्तरों आदि की हवा स्वच्छ करने वाले उपकरणों में लगाए जा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘‘इसे गर्म करना भी जरूरी नहीं है क्योंकि यह उत्प्रेरक कमरे के तापमान पर सक्रि य और स्थिर होता है।’

No comments:

Post a Comment