Friday, 13 January 2017

13 January 2017(Friday)

1.शीघ्र दूर होगी जजों की कमी : रविशंकर प्रसाद
• प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर द्वारा जजों की कमी के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित होने पर चिंता जाहिर किए जाने के एक दिन बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को आशा व्यक्त की कि नियुक्तियों और अवसंरचना से जुड़ी चिंताओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
• न्यायिक सुधार से जुड़े एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे कह सकता हूं कि प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति खेहर के साथ मिलकर हम न्यायपालिका से जुड़ी चिंताओं, शीघ्र नियुक्ति, योग्य लोगों की नियुक्ति सुनिश्चित किए जाने और न्याय देने के लिए जरूरी सुदृढ़ अवसंरचना जैसे मुद्दों के समाधान की तरफ सार्थक तरीके से आगे बढ़ सकते हैं।’
• प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने 126 नियुक्तियां की हैं, जो 1990 के बाद से सर्वाधिक है। साथ ही उच्च न्यायालयों में 131 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘‘मौलिक कर्तव्यों के संदर्भ में न्याय प्रदान करना सुशासन का हिस्सा है। इसलिए जल्द न्याय प्रदान करना है और ऐसा ईमानदारी और जवाबदेही के साथ किया जाना है।’
• छात्र कार्यकर्ता के रूप में आपातकाल के दौरान की अपनी लड़ाई का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उस आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सरकार की अगुवाई कर रहे हैं।
2. नौसेना में शामिल हुई पनडुब्बी खान्देरी
• पानी के अंदर या सतह पर तारपीडो के साथ-साथ पोत-रोधी मिसाइलों से वार करने और रडार से बच निकलने की उत्कृष्ट क्षमता से लैस स्कॉर्पीन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी खान्देरी का यहां मझगान डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में जलावतरण किया गया।
• स्कॉर्पीन श्रेणी की यह पनडुब्बी अत्याधुनिक फीचर से लैस है। इनमें रडार से बच निकलने की इसकी उत्कृष्ट क्षमता और सधा हुए वार करके दुश्मन पर जोरदार हमला करने की योग्यता शामिल है।
• यह हमला तारपीडो से भी किया जा सकता है और ट्यूब-लॉन्च्ड पोत विरोधी मिसाइलों से भी। रडार से बच निकलने की क्षमता इसे अन्य कई पनडुब्बियों की तुलना में अभेद्य बनाएगी।
• यह पनडुब्बी हर तरह के मौसम और युद्धक्षेत्र में संचालन कर सकती है। नौसैन्य कार्य बल के अन्य घटकों के साथ इसके अंतर्सचालन को संभव बनाने के लिए हर तरह के साधन और संचार उपलब्ध कराए गए हैं।
• यह किसी भी अन्य आधुनिक पनडुब्बी द्वारा अंजाम दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अभियानों को अंजाम दे सकती है।
• इन अभियानों में सतह-रोधी युद्धक क्षमता, पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता, खुफिया जानकारी जुटाना, क्षेत्र की निगरानी करना शामिल है।
3. केन्या से कारोबार विस्तार करना चाहिए : राष्ट्रपति
• राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत और केन्या के बीच कारोबार को क्षमता से कम बताते हुए दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया।केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्यात्ता का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए मुखर्जी ने केन्या और भारत के बीच सदियों पुराने संबंधों को रेखांकित किया।
• उन्होंने कहा, भारत और केन्या उपनिवेशवाद के खिलाफ भाइयों की तरह लड़े। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं में एक जैसा विास रखते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का केन्या के राष्ट्रपति के पिता जोमो केन्यात्ता से विशेष रिश्ता था जो राष्ट्रपति थे और जिन्होंने केन्या राष्ट्र की आधारशिला रखी थी।
• राष्ट्रपति ने कहा, भारत और केन्या ने जुलाई, 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान शासन प्रमुखों के स्तर पर संपकोर्ं को पुन: स्थापित करने के साथ सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति की है। केन्या के राष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते गहरे होने का विास व्यक्त करते हुए मुखर्जी ने कहा, तीन दशक के अंतराल के बाद इस तरह की उच्चस्तरीय साझेदारी हो रही है।
• राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा कि व्यापार क्षमता से कम है और आर्थिक संबंधों को विस्तार देने की जरूरत है।
• भारत स्वास्य क्षेत्र, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, समुद्री कारोबार और ऊर्जा में अवसरों की तलाश करने के दोनों पक्षों के उद्योग और व्यापार क्षेत्र के प्रयासों का स्वागत करता है। मुखर्जी ने बुधवार को मेहमान राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया था।
4. इंटरनेट टेलीफोनी पर सिफारिशें फरवरी तक : ट्राई
• दूरसंचार नियामक ट्राई इंटरनेट टेलीफोनी रूपरेखा के बारे में अपनी सिफारिशों को फरवरी के आखिर तक अंतिम रूप देना चाह रहा है। ट्राई के इस कदम से जहां फोन कॉल सस्ती हो सकती हैं, वहीं विभिन्न मोबाइल ऐप से कॉल करने का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है।
• ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने यहां इंटरनेट टेलीफोन पर खुली चर्चा के अवसर पर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'इंटरनेट टेलीफोनी का प्रावधान तो दूरसंचार लाइसेंस में ही है लेकिन देश में इसका विस्तार नहीं हुआ। आज हमने इसके विस्तार में बाधा बने मुद्दों पर चर्चा की।'
• उन्होंने कहा, 'हमें इस बारे में सिफारिशों को फरवरी तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।' उल्लेखनीय है कि दूरसंचार नियामक ने इस मुद्दे पर जून में परामर्श शुरू किया था। इस समय इंटरनेट सेवा प्रदाता कंप्यूटर से कंप्यूटर इंटरनेट टेलीफोनी उपलब्ध करा सकते हैं।
5. चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमेन
• एन चंद्रशेखरन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में दाखिल होने के 30 साल बाद अब वह टाटा समूह में शिखर पर पहुंच गए हैं। चंद्रा नाम से लोकप्रिय चंद्रशेखरन 2009 में टीसीएस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी बनाए गए थे। अब 21 फरवरी को वह टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सातवें चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
• वह साइरस मिस्त्री का स्थान लेंगे जिनको प्रदर्शन के आधार पर अक्टूबर में टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। बयान के अनुसार, हमारा मानना है कि वह समूचे टाटा समूह को अब प्रोत्साहित करेंगे जिससे कि समूह की कंपनियां अपने-अपने कारोबार में अग्रणी बनने की संभावनाओं को साकार करेंगी। साथ ही टाटा समूह के मूल्यों और नैतिकता को हमेशा ध्यान में रखते हुए समूह की परंपराओं का पालन कर सकें।
• अपनी नियुक्ति के बाद चंद्रशेखरन ने कहा कि वह एक ऐसे संस्थान के नेतृत्व के लिए चुने जाने पर सम्मानित और कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं जिसका देश और दुनिया के लाखों लोगों के दिलों में शीर्ष स्थान है।
• उन्होंने कहा, 'टाटा समूह बदलाव के दौर में है। मैं जानता हूं कि यह भूमिका मुझे विशाल जिम्मेदारी के साथ मिली है। मेरी कोशिश होगी कि मैं उन नैतिक और उच्च मूल्यों के साथ समूह की प्रगति में मदद करूं जिनको टाटा समूह ने स्थापित किया है।'
• टीसीएस का अब टाटा समूह के कुल बाजार पूंजीकरण में 56 फीसदी हिस्सा है। समूह का बाजार पूंजीकरण 116 अरब डॉलर है। टीसीएस अपनी होल्डिंग कंपनी टाटा संस के राजस्व में 73.7 फीसदी का योगदान करती है। टाटा संस को राजस्व उसकी सूचीबद्घ कंपनियों से लाभांश के रूप में मिलता है।
• चंद्रशेखरन ने टीसीएस को टाटा संस के लिए सबसे बड़ी नकद दुधारू गाय बना दिया है। वर्ष 2014-15 ट टाटा संस की कमाई में टीसीएस का 90 फीसदी हिस्सा था। अब टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में चंद्रशेखरन की जिम्मेदारी करीब 150 साल पुराने इस समूह को आगे बढ़ाने की होगी।
• समूह की 100 से अधिक कंपनियां परिचालन में हैं और ये कंपिनयां नमक और स्टील से लेकर गाडिय़ां और सॉफ्टवेयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

No comments:

Post a Comment