(स्टीवन अर्लेंगर,आजम अहमद और गैरी मुलेनी)
द न्यूयार्क टाइम्स
द न्यूयार्क टाइम्स
आठ नवंबरको ही दुनिया को पता चल गया था कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होंगे। 20 जनवरी को ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कार्यभार ग्रहण किया। इसके ठीक बाद कई देशों में उनका विरोध शुरू हो गया। मतलब साफ है कि विरोध करने वाला कोई भी व्यक्ति डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर पसंद नहीं कर रहा है। बड़े देशों के शीर्ष नेताओं में भी ट्रम्प को लेकर बेचैनी है। उन्हें कई तरह की आशंकाएं हैं तो कई सवाल भी हैं। ब्रिटेन का शासन बेचैन है, रूस में आतिशबाजी हो रही हैं, जापान ने खामोशी साध ली है, फ्रांस के नेताओं को उम्मीदें हैं, मैक्सिको में चिंता है तो जर्मनी में बीते कल को छोड़, आगे बढ़ने की बातें कही जा रही हैं।
राष्ट्रपति के तौर पर पहले भी भाषण में ट्रम्प ने दिखा दिया कि उनके कारण दुनिया कई भागों में विभाजित नजर सकती है। उनका उद्देश्य स्पष्ट है कि वे अमेरिका को सबसे ऊपर मानते हैं और इस कारण लंबे समय से अमेरिका के सहयोगी रहे देशों के साथ गठबंधन पर खतरा, व्यापार समझौते जैसे तमाम विषयों पर अनिश्चितता मंडराने लगी है। अमेरिका के सबसे घनिष्ठ सहयोगी ब्रिटेन में बेचैनी और रूस से मिली वाहवाही के कई मतलब निकाले जा सकते हैं। एक नजर में देखा जाए तो दुनियाभर में एक अजीब तरह का डर, खामोशी और उल्लास नजर रहा है। कुछ-कुछ ऐसा तो अमेरिका के अंदर भी है।
चीन के सरकार समर्थित मीडिया में ट्रम्प के शपथ समारोह के कवरेज पर सख्त प्रतिबंध लगाया था। शायद ही कोई चीनी अखबार ऐसा होगा, जिसमें ट्रम्प के भाषण का फोटो प्रकाशित हुआ हो। इसके विपरीत ट्रम्प के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों का चीनी अखबारों ने व्यापक कवरेज किया। फिलिपींस के राष्ट्रपति ने तो ट्रम्प का स्वागत किया, लेकिन दूसरी पार्टी के नेताओं ने ट्रम्प का पुतला जलाया।
ट्रम्प की 'विभाजित दुनिया' वाली बातों से यूरोप के देशों में ज्यादा अनिश्चितता बढ़ गई है। नाटो में ज्यादा सहयोगी देश वहीं हैं। वहां कई देशों में राष्ट्रवादी आंदोलन चल रहे हैं। ट्रम्प की विजय से रूस का मनोबल बढ़ा है। ब्रिटेन और जापान में संशय की स्थिति है, जबकि ये देश पिछले कई दशकों में अमेरिका के साथ खड़े रहे हैं। ब्राजील के अर्थशास्त्री और राजनयिक मार्कोस ट्रॉयजो कहते हैं- यह समय सीट बेल्ट का बक्कल लगा लेने का है।
• ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि वे ट्रम्प से बात करके संशय दूर करेंगी। वे नाटो के बारे में बात करके उन्हें बताना चाहती हैं कि वह कितना महत्वपूर्ण है। वे बात करना चाहती हैं कि यूरोपीय संघ एवं वहां के नागरिकों का विश्व की स्थिरता में कितना बड़ा योगदान है। वे मानती हैं कि वर्तमान में हम सभी जिन खतरों का सामना करना रहे हैं, उस स्थिति में सहयोग कम करने की बातें नहीं की जा सकतीं।
• फ्रांस में राष्ट्रवादी आंदोलन के नेता और राष्ट्रपति पद के बड़े उम्मीदवार मारिन ली पेन ने कहा कि ट्रम्प के आने से दोनों देशों के बीच सहयोग का नया युग शुरू होगा। जबकि राष्ट्रवादी आंदोलन का सामना कर रहे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलांद को ट्रम्प से कुछ उम्मीदें हैं। वे कहते हैं- हम खुली अर्थव्यवस्था वाली दुनिया में जी रहे हैं, ऐसे में संभव नहीं कि कोई देश विश्व अर्थव्यवस्था से अलग-थलग रह सकता है।
• जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा कि वाशिंगटन के साथ उनके संबंध परंपरागत माध्यमों और अंतरराष्ट्रीय समझौते के अनुसार ही काम करेंगे, जिसमें जी-20 समूह भी शामिल है। इस वर्ष जी-20 देशों का सम्मेलन जर्मनी में है। मर्केल कहती हैं- भले ही उनके विचार अलग हों, लेकिन संभावनाएं एवं समझौते हमेशा अच्छे व्यवहार में कारगर साबित होते हैं। वहीं के वाइस चांसलर ज़िगमार गैब्रियल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी राजनीति में अब कठोर कट्टरता देखने को मिलेगी और बर्लिन उस स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
• मैक्सिको, वह देश है जिसका नाम ट्रम्प ने प्रचार के दौरान हजारों बार लिया होगा। वहां के राष्ट्रपति एनरिक निएटो ट्रम्प को 'झूठी बातें करने वाला' कहा है। उन्हें संदेह है कि ट्रम्प व्यापार समझौतों पर अमल करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें अप्रवासियों को लेकर भी चिंता है। मैक्सिको के हजारों कामगार अमेरिका में काम करते हैं। एनरिक निएटो ने ट्रम्प को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि अमेरिका की नई सरकार के सथ उनके संबंध राष्ट्रीय संप्रभुता, राष्ट्रहित और मैक्सिकन लोगों के संरक्षण पर आधारित होंगे। उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता ने ट्रम्प का नाम नहीं लेते हुए कहा कि जिसके प्रति किसी के मन में सम्मान हो, वह अच्छा पड़ोसी नहीं हो सकता। हालांकि, ट्रम्प किसी को ज्यादा सम्मान नहीं देते हैं, लेकिन इसकी आशंका नहीं है कि अमेरिका वैश्विक जिम्मेदारी से पीछे हट जाएगा।
• रूसी राष्ट्रपति पुतिन बराक ओबामा का लंबे समय तक मजाक उड़ाते रहे हैं। उनके व्हाइट हाउस से निकलने और नए राष्ट्रपति ट्रम्प के आने पर रूस में खुशियां मनाई गई। रूस के सभी अखबारों, चैनलों ने ट्रम्प के समारोह का व्यापक कवरेज किया।
• जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे न्यूयॉर्क स्थित 'ट्रम्प टावर' जाकर ट्रम्प से मिलने वाले पहले विदेशी नेता थे, लेकिन ट्रम्प के भाषण पर उन्होंने एक शब्द तक नहीं कहा। उन्होंने ट्रम्प को शुभकामनाएं भेजीं, जबकि ट्रम्प जापान पर व्यापार समझौते की गलत नीतियां अपनाने के आरोप लगाते रहे हैं।
• चीन में आम लोगों की तरफ से भी प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन इस खामोशी के दूसरे मतलब निकाले जा रहे हैं। अमेरिकी यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में पीएचडी करने वाले चीनी छात्र झांग झे ने अपने पिता के हवाले से कहा, पता नहीं ये राष्ट्रपति अमेरिकी समाज को चीन के पुराने सामंती समाज से भी बुरा क्यों बता रहा है।
• बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री जी. वरहोफ्स्तात ने कहा, हमें अमेरिकी सहयोग की अपेक्षा से हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए। यूरोप को अपना भाग्य और सुरक्षा अपने हाथों में लेनी होगी।

No comments:
Post a Comment